'O' LEVEL NIELIT COURSE 1 YEAR

'O' LEVEL NIELIT COURSE 1 YEAR

                      ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स क्या है ?

ओ लेवल का पूरा नाम या O Level Ka Full Form “Ordinary Level” होता है। हिंदी में ओ लेवल का फुल फॉर्म (O Level Full Form In Hindi) “साधारण स्तर” होता है। O Level Course की अवधि 1 वर्ष की होती है जिसे 6-6 माह के दो सेमेस्टर में बांटा गया है। इन दो सेमेस्टर को पास करने के बाद छात्रों को एक प्रैक्टिकल और एक प्रोजेक्ट देना होगा।

O Level Computer Course करने के लिए उम्मीदवार को दसवीं/बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है व इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट (आईटीआई) सेर्टिफिकेट के आधार पर भी छात्र O Level Computer Course करने के लिए राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के अंतर्गत पंजीकृत हो उसमे भी एडमिशन ले सकता है।

 

कोर्स का नाम

O level

पाठ्यक्रम की अवधि

1 वर्ष (6-6 महीने के 2 सेमेस्टर)

न्यूनतम योग्यता

10वीं+12वीं पास या ITI/ग्रेजुएशन

आयोजक निकाय

NIELIT (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान)

सर्टिफिकेट प्रदान करने वाला निकाय

NIELIT

ओ लेवल कोर्स परीक्षा का आयोजन

साल में दो बार जनवरी एवं जुलाई

परीक्षा का प्रकार

भाग -1 ऑब्जेक्टिव (OMR शीट)

भाग-2 लिखित

 

लेवल रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगे जाने वाली जानकारी

  • आवेदक का नाम
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • लिंग
  • वैवाहिक स्थिति
  • वर्ग
  • धर्म
  • मोबाइल नंबर
  • पता
  • शैक्षिक योग्यता विवरण
  • डॉक्युमेंट्स

 

                ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स में प्राप्त छात्रवृति

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा जनवरी 2003 ओ लेवल के पाठ्यक्रम को अध्ययन करने वाले छात्रों जिनमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/शारीरिक रूप में विकलांग तथा महिलाओं के प्रोत्साहन के लिए छात्रवृति दी आरम्भ कर दिया है। छात्रवृति प्राप्त करने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होगा जिनकी जानकारी नीचे सूची में दी गयी है।

छात्रवृति के लिए पात्रता

  • छात्रवृति प्राप्त करने के लिए विद्यार्थी को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण होना पड़ेगा।
  • माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार के पास सम्बन्धित कोर्स करने का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • आय प्रमाण पत्र होना जरुरी है।
  • O Level Computer Course प्रमाण पत्र होना जरुरी है।

 

 

 

                               ओ लेवल कोर्स फीस

O Level Course Fees: 20,000/- रुपये है जिसका भुगतान 4 किस्तों किया जा सकता है:

  • 1 किस्त : 5000/- रुपये
  • 2 किस्त : 5000/- रुपये
  • 3 किस्त : 5000/- रुपये
  • 4 किस्त : 5000/- रुपये
  •  

 

 

                       ओ लेवल कोर्स सिलेबस 2023

ओ लेवल कोर्स सिलेबस में 4 थ्योरी मॉड्यूल, 4 प्रैक्टिकल और 1 प्रोजेक्ट शामिल हैं। यह सभी अनिवार्य है।

मॉड्यूल कोड

मॉड्यूल

M1-R5.1

इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी टूल्स एंड नेटवर्क बेसिक्स

M2-R5.1

वेब डिजाइनिंग & पब्लिशिंग

M3-R5.1

प्रोग्रामिंग एंड प्रोब्लम सॉल्विंग थ्रू पाइथन

M4-R5.1

Internet of Things and its Applications

MPR-1 to MPR-4

M1-R5.1, M2-R5.1 ,M3-R5.1 और M4-R5.1 पर आधारित प्रैक्टिकल

PJ1-R5.1

Project

ओ लेवल कोर्स सिलेबस दो भागो में विभाजित है। पहला थ्योरेटिकल और दूसरा प्रैक्टिकल। कोर्स के दोनो सेमेस्टर में थ्योरी व प्रैक्टिकल शामिल हैं। ओ लेवल कोर्स में प्रोजेक्ट वर्क भी करना जरूरी होता है। प्रोजेक्ट्स वर्क के बिना ओ लेवल सर्टिफिकेट नही मिलता।

 

                 ओ लेवल पेपर पेटर्न – 

O level exam 2 तरह से होता है , Theory और Practical.

O Level Course में आपको 4 Papers देने होंगे। प्रत्येक पेपर में 2 भाग होते है Part 1 And Part 2. आपको 40 Questions OMR Sheet पर Solve करना होंगे। जिसके लिए 1 घंटे का समय दिया जाता है। इसी प्रकार Exam का यह Part 40 Marks का होता है जिसमें पास होने के लिये आपको 50% Marks लाने आवश्यक होते हैं।

Part 2 में आपको 60 Questions Solve करने को दिए जाते हैं। यह पेपर White Sheet पर Solve करना होंगे इसके लिए आपको 2 घंटे का समय मिलेगा। 60 Marks के इस Part में भी पास होने के लिए आपको 50% Marks लाना आवश्यक है।

O Level की 4 Paper में पास होने के बाद ही आप Practical Exam के लिये Apply कर सकते है। O Level Practical एग्जाम भी 2 Part में होते है.

Part 1, 80 Marks का होता है जो Computer पर Online होता है। Part 2 Viva का होता है जो 20 Marks का होता है इस तरह 100 Marks का Practical होता है।

 

 

   NIELIT O Level Pass Percentage detailed information?

Module Code

  Module

Maximum Marks

M1-R5

Information Technology Tools and Network Basics

100

M2-R5

Web Designing & Publishing

100

M3-R5

Programming and Problem Solving through Python

100

M4-R5

Internet of Things and its Applications

100

PR1-R5

Practical based on M1-R5, M2-R5, M3-R5, and M4-R5

100

PJ1-R5

Project (Certificate only to qualify ‘O’ Level-IT)

 

Total Maximum Marks

500

 

                                        रिजल्ट – Result 

Exam देने के 2 महीने बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है जिसे आप NIELIT की वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं अगर आपने एग्जाम किसी Institute के द्वारा दिया है तो आप अपने Institute में जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसमें Result Grading System के आधार पर दिया जाता है। 50% से कम नंबर लाने वाले Students को अनुत्तीर्ण समझा जाता है। इस एग्जाम में Practical और Project Number को Count नहीं किया जाता है लेकिन O level Certificate हासिल करने के लिए आपको Practical Exam और Project पास करना भी Compulsory होता है।

Sl.

Marks Scored

Grade to be awarded

1.

Below 50%

F (Failed)

2.

50% – 54%

D

3.

55% – 64%

C

4.

65% – 74%

B

5.

75% – 84%

A

6.

85% & above

S

 

 

                                 O level Course Certificate

  • O’ level (IT) Course Certificateजो की NIELIT द्वारा 1 जनवरी 2020 के बाद जारी हो उसको15 अंक बोनस के रूप में दिए जायेंगे।

 

 

         ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स करने के बाद जॉब ऑप्शन

O Level Computer Course करने के बाद बहुत से जॉब के ऑफर मिलते हैं। नीचे दी गयी सूची में कुछ जॉब के ऑप्शन दिये जा रहें हैं।

  • शिक्षण सहायक
  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • जूनियर प्रोग्रामर
  • लैब असिस्टेंट
  • कार्यक्रम सहायक
  • वेब डिजाइनर
  • ईडीपी सहायक

 

 O Level –  इसे हम foundation course in computer application भी कहते हैं क्यूँकि O level course करने से आपका computer application का foundation clear हो जाता है  और ये किसी भी recognized university के  CS diploma के equivalent यानी  की बराबर होता है।